फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े सृष्टि, आदित्य और अंश

Sun, 15 Nov 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में बाल दिवस पर आयोजित प्रथम वामा खेलोत्सव के दौरान जलेबी दौड़ में प्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस लाइन में शनिवार को प्रथम वामा खेलोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेलोत्सव में बच्चों के लिए 25 मीटर दौड़, 40 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, मेंढक दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़ और जलेबी दौड़ सहित सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन



25 मीटर दौड़ में सृष्टि यादव ने पहला, श्रेया यादव ने दूसरा और पूर्वा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, प्रणव पांडेय द्वितीय और कृष्णा पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में अंश यादव ने बाजी मारी। वैष्णवी गुप्ता दूसरे और जीविका सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। मेंढक दौड़ में शौर्या शुक्ला प्रथम, प्रणव पांडेय द्वितीय और वीर यादव तृतीय स्थान पर रहे। नींबू-चम्मच दौड़ में वैष्णवी गुप्ता ने पहला, सृष्टि यादव ने दूसरा और जीविका सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सुई-धागा दौड़ में अपूर्वा शर्मा प्रथम, लक्ष्मी पांडेय द्वितीय और श्रेया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। जलेबी दौड़ में शिवांश शुक्ला ने पहला, राजुलश्री पांडेय ने दूसरा और अंश प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़कर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें