फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्लॉकवार आयोजित की जाएगी खेलकूद प्रतियोगिता

Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉकवार ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबाॅल, फुटबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि आठ जनवरी को बहादुरपुर के खालिसपुर में प्रतियोगिता होगी। इसी तरह नौ को शाहगढ़ के कौहार मैदान, 10 को सिंहपुर के दांदूपुर, संग्रामपुर के जरौटा और भादर के घोरहा में प्रतियोगिता होगी।


11 को बाजारशुकुल के दिक्खन गांव क्यार, 12 को भेटुआ के बंदोइया, 13 को तिलोई के एसपीएन इंटर कॉलेज व जामो के आरएस पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता होगी। 15 को अमेठी स्थित स्टेडियम व मुसाफिरखाना के नेवादा स्थित स्कूल और 16 जनवरी को गौरीगंज के सरस्वती विद्या मंदिर और जगदीशपुर मंगरौरा खेल मैदान में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, मंगल दल, ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधारकार्ड लाना अनिवार्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें