फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-टाटानगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले से टाटानगर की सीधे कोई भी ट्रेन की सुविधा नहीं थी, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब लखनऊ से टाटानगर के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। अक्तूबर में अप व डाउन में फिलहाल यह ट्रेन दो चक्कर लगाएगी। अमेठी में इसका ठहराव भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन संचालन की मंजूरी के बाद आरक्षित सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन



लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर अमेठी में ठहराव के साथ संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर को लखनऊ से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 8.50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। अमेठी में यह ट्रेन शाम 5.30 बजे आएगी और दो मिनट रुकेगी। वापसी में 17 अक्तूबर को यह स्पेशल ट्रेन टाटानगर से सुबह 11 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 4.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अमेठी में यह ट्रेन रात 2.02 बजे आएगी और दो मिनट रुकेगी।

दूसरी स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर को लखनऊ से दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 9.10 बजे टाटानगर पहुंचेगी। अमेठी में सुबह 5.30 बजे आएगी। वापसी में 21 अक्तूबर को टाटानगर से सुबह 11 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अमेठी स्टेशन पर रात 2.02 बजे पहुंचेगी। ठहराव का समय सिर्फ दो मिनट तय किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। 18 स्लीपर कोच की स्पेशल ट्रेन फिलहाल अभी दो फेरे ही लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें