फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भी भाजपा पर भारी पड़ी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव में डीडीसी के 36 वार्डों में भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसके बाद भी भाजपा पर सपा भारी साबित हुई। सपा समर्थित नौ उम्मीदवार तो भाजपा समर्थित आठ उम्मीदवार विजयी हुए। वहीं बसपा के तीन तो कांग्रेस के दो उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

घोषित परिणाम में समाजवादी पार्टी के नौ उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। भाजपा के आठ उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके। बहुजन समाज पार्टी के तीन प्रत्याशी चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे। कांग्रेस पार्टी के भी दो उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं।
घोषित परिणाम में लोक जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार नफीस अहमद वार्ड नंबर 21 से चुनाव में जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे। हालांकि आम आदमी पार्टी एक भी सीट से चुनाव नहीं जीत सकी। मंगलवार देर रात तक आरओ की ओर से जिले की सभी 36 सीटों के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव में धराशाई हो गए कई दिग्गज
गौरीगंज (अमेठी)। डीडीसी के चुनाव में कई दिग्गज धराशई हो गए। पूर्व दर्जा प्राप्त जंग बहादुर सिंह ने अपनी पुत्र बधू बिंदु सिंह को वार्ड नंबर 23 से डीडीसी का चुनाव लड़ाया था। इन्हें निर्दल प्रत्याशी सविता सिंह ने चुनाव हरा दिया।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी अपनी पुत्र वधू डॉ. सुनीता सिंह को वार्ड नंबर 22 से डीडीसी का चुनाव लड़ाया था। इन्हें भी निर्दल प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी ने चुनाव हरा दिया। गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई मुकेश प्रताप सिंह वार्ड नंबर 26 से सपा के उम्मीदवार थे।
इन्हें भाजपा के अभिषेक चंद्र कौशिक ने चुनाव हरा दिया। विधायक के दूसरे भाई उमेश प्रताप सिंह भी वार्ड नंबर 23 से चुनाव मैदान में थे। इन्हें भी निर्दल उम्मीदवार सविता सिंह ने चुनाव हरा दिया। हालाकि विधायक की पत्नी शीलम सिंह आठ नंबर से डीडीसी का चुनाव जीत गई हैं।
धरने पर बैठी निर्दल उम्मीदवार गीता
डीडीसी के वार्ड नंबर 28 में मतगणना परिणाम को लेकर मंगलवार सुबह से शाम तक बवाल चलता रहा। कई चक्र मतगणना सीट का मिलान कराया गया। देर शाम आठ बजे सपा की नीलम यादव को विजई घोषित किया गया। इसके बाद निर्दल प्रत्याशी गीता देवी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि उनके तीन बूथों का मत मतगणना सीट में शामिल नहीं किया गया है। खरब लिखे जाने तक वह दोबारा मतगणना कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन

अमेठी के डीडीसी विजेता प्रत्याशियों की सूची
वार्ड -1- धमेंद्र कुमार (सपा)
वार्ड -2- उदयराज यादव (निर्दल)
वार्ड -3- माधुरी (निर्दल)
वार्ड -4- कंचन (निर्दल)
वार्ड -5- शालिनी (भाजपा)
वार्ड- 6- विशाल विक्रम सिंह (भाजपा)
वार्ड -7- मोतीन (निर्दल)
वार्ड- 8- शीलम सिंह (सपा)
वार्ड- 9- मोहनलाल (निर्दल)
वार्ड -10- तस्लीम आरिफ (कांग्रेस)
वार्ड- 11- जुबैदा खातून (निर्दल)
वार्ड- 12- विकास यादव (सपा)
वार्ड -13- राजेंद्र कुमार (सपा)
वार्ड- 14- निर्मला (भाजपा)
वार्ड- 15- मंजू तिवारी (निर्दल)
वार्ड- 16- नतीजा लंबित
वार्ड- 17- सतना (कांग्रेस)
वार्ड -18- राम कृष्ण भारती(भाजपा)
वार्ड- 19- उर्मिला देवी (बसपा)
वार्ड -20- निर्मला देवी (सपा)
वार्ड- 21- नफीस अहमद (जन सत्तादल)
वार्ड- 22- अर्चना त्रिपाठी (निर्दल)
वार्ड- 23- सविता सिंह (निर्दल)
वार्ड- 24- रामसुफल (सपा)
वार्ड- 25- कृष्ण देव (सपा)
वार्ड- 26- अभिषेक कुमार (भाजपा)
वार्ड- 27- रेनू प्रजापति (निर्दल)
वार्ड- 28- नीलम (सपा)
वार्ड - 29- अभय प्रताप सिंह (निर्दल)
वार्ड- 30- राजेश कुमार अग्रहरी (भाजपा)
वार्ड - 31- मुकेश यादव (निर्दल)
वार्ड - 32- जयश्याम (निर्दल)
वार्ड - 33- जगन्नाथ पांडेय (भाजपा)
वार्ड- 34- सूबेदार (सपा)
वार्ड- 35- नम्रता जायसवाल (बसपा)
वार्ड- 36- प्रियंका यादव(बसपा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें