गौरीगंज (अमेठी)। लाठी-डंडों से पिटाई के बाद गोली मारकर युवक की हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
अमेठी क्षेत्र के गांव ताला निवासी राहुल सिंह (29) पर शुक्रवार को महराजपुर में बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद गोली मार दी थी। उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर, लखनऊ में शनिवार को राहुल की मौत हो गई थी।
राहुल के पिता नरेंद्र बहादुर सिंह ने ताला गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ल, शांतनु शुक्ल, शिवाकांत तिवारी, अजय सोनी, महाराजपुर निवासी बजरंग सिंह, शिवम पांडेय, सिलोखर निवासी विपिन यादव, आदेश सिंह और आहर बीहर प्रतापगढ़ निवासी विशाल के खिलाफ केस दर्ज कराया।
मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने ताला निवासी अजय सोनी व शिवाकांत व महाराजपुर निवासी बजरंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।