फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली खामियों पर एसपी ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। एसपी शुक्रवार देर शाम अचानक मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंच गए। पहुंचते ही एसपी ने परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान मिली कई खामियों पर नाराजगी जताते हुए कमियों को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह जिले की पुलिसिंग के साथ ही थानों पर मौजूद संसाधनों की हकीकत जांचने के लिए शुक्रवार देर शाम अचानक कोतवाली मुसाफिरखाना पहुंचे। एसपी ने पहले परिसर व बैरक का निरीक्षण किया।
इसके बाद कार्यालय पहुंचे और दस्तावेजों के रख रखाव के साथ ही असलहों के रख रखाव, उनकी साफ सफाई तथा मालखाने का भी निरीक्षण किया। अपराध संबंधी बिंदुवार सभी रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी के साथ ही बैरक अव्यवस्थित मिली।
विज्ञापन

अभिलेखों का रख-रखाव भी सही नहीं मिला। नाराज एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए थाना स्तर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। थाने पर आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उन्हें त्वरित रिस्पांस देने का आदेश दिया। इस मौके पर सीओ मनोज कुमार व एसएचओ परशुराम ओझा समेत संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
एडीजी फयार सर्विस एवं भर्ती बोर्ड मुसाफिरखाना में स्थित फायर सर्विस स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने स्टेशन पर मौजूद सभी संसाधनों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने एसपी दिनेश सिंह को जरूरत के अनुसार जो संसाधन नहीं हैं उनका मांग पत्र तैयार कराकर मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया। स्थानीय स्तर पर मिली खामियों को भी दुरुस्त कराने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें