फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारफीन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शिवरतनगंज पुलिस ने बुधवार रात एक तस्कर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 1125 ग्राम मारफीन (बाजार में वर्तमान कीमत करीब सवा करोड़ रुपये) बरामद हुई। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा तस्कर फरार हो गया। पुलिस बरामद मारफीन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ‘नशा मुक्त अमेठी’ अभियान संचालित कर रहा है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को इसके निर्माण व बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया है। इसी अभियान के तहत बुधवार रात शिवरतनगंज थाने के दरोगा शिवनारायन सिंह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
थाना क्षेत्र के खरावां बॉर्डर पर पहुंचते ही वहां मौजूद बाइक सवार दो लोग जल्दबाजी में बाइक स्टार्ट करने लगे। शक होने पर दरोगा ने उन्हें रोकना चाहा। इस पर दोनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने उसमें से एक को दबोच लिया लेकिन दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 1125 ग्राम मारफीन बरामद हुई।
विज्ञापन

बाइक का कागज मांगने पर वह नहीं दिखा सका। पूछताछ में युवक की पहचान लखनऊ जिले के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के बड़े घुसवल कला निवासी कमल शर्मा के रूप में हुई। कमल ने भागने वाले युवक का नाम उबैर बताया है।
बताया कि उबैर बाराबंकी के थाना जैदपुर के टिकरा मुर्तजा गांव का रहने वाला है। बताया कि दोनों आसपास के कई जिलों में मारफीन सप्लाई का काम करते हैं। एसपी ने बताया कि बरामद मारफीन की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। एसपी ने टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें