फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगी। इस दौरान मंत्री सीएचसी तिलोई में सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भागीदारी करेंगी। इसके साथ बस स्टैंड परिसर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण कर देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार सुबह 8:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। लखनऊ से वह 9:30 बजे सड़क मार्ग से सीधे हैदरगढ़ के रास्ते 11.20 बजे सीएचसी तिलोई पहुंचेंगी। अस्पताल परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्रतिभाग करने के साथ ही लोगों से मुलाकात भी करेंगी।
सीएचसी से 12 बजे निकलकर केेंद्रीय मंत्री तिलोई स्थित परिवहन निगम के बस स्टॉप पहुंचेंगी। जहां पर बस स्टैंड के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी। यहां पर केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगी। अपराह्न एक बजे बस स्टॉप तिलोई से निकलकर सड़क मार्ग से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री के रविवार को तिलोई सीएचसी में सीएम जनआरोग्य मेले में प्रतिभाग करने तथा तिलोई बस स्टैंड पर विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें