अमेठी। ठंड से बचाव के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के निराश्रितों के लिए उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 20 हजार कंबल भेजे हैं।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ने मंडल अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को कंबल सौंपते हुए निराश्रितों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्थान सेवा संस्थान के माध्यम से भेजे गए कंबल मिलने के बाद सोमवार को शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर इन्हें पार्टी पदाधिकारियों व संसदीय क्षेत्र के सभी 23 मंडल अध्यक्षों को सौंप दिया गया।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष सौ-सौ पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित करेंगे। इसी तरह सभी 2013 बूथों पर बूथ अध्यक्ष को एक-एक कंबल मोर्चा अध्यक्षों को दो-दो हजार कंबल अलग से जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए दिए गए हैं। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए तीन हजार कंबल दिए जाएंगे।