फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज जाने के लिए महज सड़क ही विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज रेल ट्रैक पर संचालित एक मात्र ट्रेन हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन भी 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। प्रयागराज व हरिद्वार के बीच संचालित एक मात्र ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद पहले से आरक्षित टिकटों को निरस्त कराने के लिए यात्री परेशान हैं। रेलवे के इस निर्णय के बाद यात्रियों को निजी वाहन से यात्रा कर जेब ढीली करनी पड़ेगी तो विभाग को भी आर्थिक क्षति उठानी होगी।
कोविड संक्रमण कॉल में 22 मार्च 2020 से शुरू हुई यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोविड कॉल के पहले लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज ट्रैक पर दो पैसेंजर (लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर व बरेली-प्रयाग पैसेंजर) का नियमित तथा हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन हफ्ते में तीन दिन होता था।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण कॉल समाप्त होने के बाद संचालन विभाग ने हरिद्वार एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन शुरू किया। हालांकि कुछ ही दिन बाद लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन दोबारा बंद कर दिया गया।
बरेली-प्रयाग पैसेंजर का संचालन बहाल करना तो विभाग को याद ही नहीं रहा। मौजूदा समय ट्रैक पर संचालित हरिद्वार एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री प्रतापगढ़, प्रयागराज के साथ ही रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद व हरिद्वार की यात्रा करते हैं।
दिसंबर, जनवरी व फरवरी में पड़ने वाले संभावित कोहरे व धुंध को देखते हुए विभाग ने पहले जनता एक्सप्रेस तो सप्ताह में तीन दिन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन निरस्त करने के बाद अचानक हरिद्वार एक्सप्रेस को भी 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया।
ट्रैक पर धार्मिक स्थल प्रयागराज व हरिद्वार के लिए संचालित एक मात्र ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को फरवरी तक भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले युवाओं को उठानी पड़ेगी।
युवाओं के साथ अन्य यात्रियों को यात्रा करने के लिए निजी वाहनों का साहरा लेने को मजबूर होना पड़ेगा। ट्रेन निरस्त होने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद पहले से आरक्षित टिकट बुक करा चुके यात्री टिकट निरस्त कराने के लिए बुकिंग काउंटर पर जुट रहे हैं।
कटरा लालगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि 28 फरवरी तक हरिद्वार एक्सप्रेस निरस्त होने लोगों को परेशानी होगी। विभाग को प्रयागराज-लखनऊ के बीच कम से कम एक ट्रेन या दिन में संचालित लखनऊ-प्रयागराज का संचालन नियमित करना चाहिए।
गौरीपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रयागराज में रहकर जिले के काफी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी होगी।
विभाग को ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद नहीं करना चाहिए। विभाग को यात्रियों की सुविधा के अनुसार बंद ट्रेनों को भी संचालित करना चाहिए।
कोहरे के चलते सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) प्रयाग जाने वाली और तीन दिन (सोमवार, बुधवार व शुक्रवार) हरिद्वार तक जाने वाली ट्रेन हरिद्वार एक्सप्रेस 28 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई है। निरस्त तिथि के आरक्षित टिकटों के निरस्त करने के साथ 28 फरवरी तक टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। - बाबूलाल मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें