फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल के बाद आज ग्रामीणों से मिलेंगी स्मृति

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी आज अमेठी मेें होंगी। कोरोना काल के बाद पहली बार चौपाल के माध्यम से सीधे ग्रामीणों से रूबरू होंगी। जन सुनवाई कर लोगों का हाल जानेंगी। उनका दुख दर्द बांटने की कोशिश करेंगी। सांसद से मिलने के लिए ग्रामीण भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

कोविड काल के दौरान गांव वालों से रूबरू होने के लिए स्मृति ईरानी ने एक खास पहल करते हुए ई-चौपाल की शुरुआत की थी। इसके जरिए संसदीय क्षेत्र की जनता की फरियाद सुनकर उनका दुख-दर्द दूर करने की कोशिश केंद्रीय मंत्री की ओर से की जा रही थी। इस कार्यक्रम को ‘आपकी दीदी-आपके द्वार’ नाम दिया गया था।
सांसद की तरफ से हुई इस पहल को कोविड काल में स्थानीय जनता पसंद भी कर रही थी। जनता को सांसद से फरियाद करने में आसानी हो रही थी। स्मृति ईरानी तक मामला पहुंचने पर अफसर भी समस्याओं का समाधान करने में तेजी दिखा रहे थे। स्मृति कोविड काल में 13 जुलाई 2021 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेठी के शहबाजपुर, बलभद्रपुर, दुलापुर और भीखीपुर गांव में लगी ई-चौपाल में लोगों के सामने आईं तो लोग खुश हो गए।
विज्ञापन

मंत्री ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और फिर संबंधित अफसरों को कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए थे। इसके बाद तो यह सिलसिला बन गया। हालांकि लॉकडाउन के दौरान यह सिलसिला थम गया। अब एक बार फिर स्मृति ईरानी चौपालों के जरिए जनता का दुख दर्द दूर करेंगी।
आज इन कार्यक्रमों लेंगी हिस्सा
स्मृति सोमवार दोपहर 12:30 बजे जगदीशपुर के दिछौली गांव पहुंचेंगी। यहां आयोजित जन चौपाल में स्मृति करीब ढाई घंटे लोगों की समस्या सुनेंगी। स्मृति की दूसरी जन सुनवाई चौपाल मुसाफिरखाना के दादरा गांव में लगेगी। यहां भी स्मृति करीब दो घंटे लोगों का दुख दर्द जानने की कोशिश करेंगी। इसके बाद स्मृति शाम छह बजे संग्रामपुर के करनाईपुर पहुंचेंगी और आयोजित चौपाल में आने वाली फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें