फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से किसानों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Sat, 29 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से आम जन बेहाल थे, तो किसानों की भी गाढ़ी कमाई से रोपी गई धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। शनिवार भोर में हुई बारिश की बूंदे धान की फसल के लिए संजीवनी बनकर बरसी। जिससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व उमस से हर कोई हलाकान था। सूर्य देव के सख्त तेवर मानो आग बरसा रहे थे। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग पंखा कूलर व एसी का सहारा लेते रहे। किसान भीषण गर्मी में अपनी फसल को बचाने के लिए खेतों की सिचाई करने में जुटे थे। सीवानों में पंपसेट इंजनों की गड़गड़ाहट ही सुनाई दे रही थी। ऐसे में शनिवार की सुबह हुई बारिश से किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरों को थोड़ा कम कर दिया है। बारिश होने से धान की फसल लहलहाने लगी।
शनिवार को हुई बारिश से किसानों में अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष सीताराम मिश्र ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया कि हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ आगे भी हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश से फसलों को मिला जीवनदान
जगदीशपुर(अमेठी)। बारिश न होने से खरीफ फसल धान, गन्ना, मूंग उड़द वा पशु चारे के लिए बोई गई चरी सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई थी। पानी नहीं मिलने से फसल के पत्ते जहां पीले पड़ चुके थे, वहीं धान के खेतों में दरार जड़ों में दीमक और पौधे में झुलसा रोग के लगने से फसल चौपट होते दिख रही थी। कीटों के लगने से किसानों के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया था। पानी के लिए किसानों के साथ-साथ आमजन भी उमस भरी गर्मी से परेशान दिख रहे थे। शनिवार भोर में हुई बारिश ने अमृत वर्षा के रूप में साबित हुई, जिससे खरीफ फसल को मानो नया जीवनदान मिल गया।
बारिश से किसान की चिंता भी दूर हो गई। अभी भी किसान झमाझम बारिश के इंतजार में आस लगाए बैठे हैं। किसानों का मानना है कि अमृत वर्षा से धान में दीमक वा गन्ने, केले की फसल रोग ग्रस्त होने से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें