फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धीमी हुई गेहूं खरीद की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र के दस क्रय केंद्रों पर की जा रही गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी हो गई है। क्रय केंद्रों पर अब तक निर्धारित लक्ष्य 82 हजार क्विंटल के सापेक्ष 518 किसानों से 21,997 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। क्रय केंद्र तो हर रोज खुल रहे हैं लेकिन किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर किसानों को गेहूं का समुचित मूल्य दिलाने के लिए तहसील क्षेत्र में दस क्रय केंद्र संचालित कराए गए हैं। बावजूद इसके क्रय केंद्रों पर खरीद की रफ्तार कम हो गई है। केंद्र तो खुले हैं लेकिन किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। तहसील क्षेत्र स्थित 10 केंद्रों पर 518 किसानों से अब तक 21,997 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। शहर स्थित विपणन शाखा क्रय केंद्र प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 136 किसानों से 5,565 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है।
वहीं विपणन शाखा रामगंज में 96 किसानों से 3,199 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रामगंज में 33 किसानों से 1,536 क्विंटल, पीसीएफ साधन सहकारी समिति महराजपुर में 20 किसानों से 1,060 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड गोरखापुर में 39 किसानों से 1,890 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड राजापुर अमेरुआ में 37 किसानों से 1,600 क्विंटल, साधन सहकारी समिति लिमिटेड खरगपुर में 28 किसानों से 1,640 क्विंटल, साधन सहकारी समिति गैरिकपुर में 26 किसानों से 1,182 क्विंटल, साधन सहकारी समिति भीमी पश्चिम में 47 किसानों से 2,540 क्विंटल तथा साधन सहकारी समिति भादर में 56 किसानों से 1,785 क्विंटल गेहूं की तौल हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम योगेंद्र सिंह ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद करने की चेतावनी दी है। एसडीएम ने बताया कि जिनकी खरीद लक्ष्य के सापेक्ष पूरी नहीं हुई है उन्हें अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें