फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला 15 दिन से गायब युवक का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। रोजगार की तलाश में चार जून को घर से निकले मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर निवासी युवक की हत्या 12 जून को ही कर दी गई थी। पुलिस की छानबीन के बाद शनिवार शाम हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह उसका कंकाल मोहनगंज थाना क्षेत्र के गोकुला नहर के पास से बरामद किया। कंकाल पर मौजूद कपड़े व जूते के आधार पर परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त की। शव की शिनाख्त होने व आरोपियों के आला कत्ल सहित पकड़े जाने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनापुर निवासी लाल बहादुर (30) चार जून को जामो थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे हसनपुर मजरे हरकंदापुर निवासी रामराज के साथ रोजगार की तलाश में लखनऊ गया था। लखनऊ जाने के बाद से लालबहादुर का कोई पता नहीं चल रहा था। इस बीच लालबहादुर का भाई रामतीरथ लगातार मोहनगंज थाने की पुलिस से मिलकर अपने लापता चल रहे भाई की हत्या हो जाने का अंदेशा जताता रहा लेकिन पुलिस उसे लखनऊ में केस दर्ज कराने की बात कहकर टरकाती रही।
थक-हारकर रामतीरथ तीन दिन पहले थाना जामो पहुंचा और रामराज के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपने भाई की हत्या किए जाने का अंदेशा जताया। रामतीरथ की तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शनिवार देर शाम रामराज गोरियाबाद गांव के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में रामराज ने स्वीकार किया कि वह 12 जून को लाल बहादुर को लेकर लखनऊ से जामो चला आया। यहां उसने जायस थाना क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी अखिलेश पासी व रायबरेली के भदखोर थाना क्षेत्र के नथुहा गांव निवासी छोटू के साथ मिलकर जामो थाना क्षेत्र के हरकरनपुर स्थित बाबा कूटी के पास लालबहादुर की लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के बाद तीनों शव को मोहनगंज थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली गोकुला नहर के पास ले गए और झाड़ियों में फेंककर भाग गए। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची तो वहां शव के अवशेष व कंकाल मात्र मिला। सूचना पर पहुंचे युवक के परिवारीजनों ने शव के अवशेष व कंकाल की पहचान पकड़े व जूते के आधार पर लालबहादुर के रूप में की। जामो थाना के एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करने के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध संबंधों का विरोध बना वजह
एसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि रामराज ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके अवैध संबंध लंबे समय से लालबहादुर की पत्नी माधुरी से थे। जानकारी होने के बाद से लालबहादुर इसका विरोध कर रहा था। इसी के चलते पहले उसे बरगलाकर लखनऊ ले गया और बाद में वापस जामो लाकर उसकी हत्या कर दी।

28 : तिलोई : घटना स्थल पर जमा भीड़। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें