फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कायाकल्प योजना में छह सीएचसी चिह्नित, मिलेगा पुरस्कार

Wed, 03 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। भारत सरकार द्वारा कायाकल्प अवार्ड योजना 2022-23 के तहत जिले की छह सीएचसी को
विज्ञापन




ईको फ्रेंडली स्कीम के तहत चयनित किया गया है। सभी सीएचसी को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिया गया है।
भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष अस्पतालों में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप कार्य संपादित करने वाली अस्पतालों को चिन्हित कर उन्हें कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया जाता है। इसके लिए बिंदुवार अस्पतालों में अभिलेखों तैयार कर उनका रख-रखाव, परिसर की साफ-सफाई, प्रतिदिन मरीजों का उपचार के अलावा अन्य कार्यों की गुणात्मक समीक्षा की जाती है।
भारत सरकार की ओर से 70 फीसदी अंक पाने वाली अस्पतालों को चयनित किया गया है। पिछले दिनों गुणात्मक समीक्षा पूरी होने के बाद भारत सरकार की ओर से रैंकिंग सूची जारी की गई। जारी की गई सूची में जिले की छह सीएचसी का चयन किया गया है। इसमें जामो (70.29 प्रतिशत), अमेठी (70.43 प्रतिशत), संग्रामपुर (72.29 प्रतिशत), शाहगढ़ (73.57 प्रतिशत), फुरसतगंज (74.57 प्रतिशत) तथा जगदीशपुर को (76.14 प्रतिशत) अंक मिला है। चयनित होने वाली सभी सीएचसी को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षक खर्च कर सकेंगे इनामी राशि
कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत मिली एक लाख रुपये को संबंधित सीएचसी के अधीक्षक खर्च कर सकेंगे। इस राशि से अस्पताल की सुविधा में बढ़ोत्तरी के लिए काम किया जाएगा। अधीक्षक अपने विवेक से अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की खरीद, मरीजों के लिए बैठने, रहने व अन्य सुविधाओं पर काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में पहले स्थान पर आने की होगी पहल
इस योजना के तहत प्रदेश में पहला स्थान पाने पर नौ लाख, दूसरे पर छह लाख तो तीसरे स्थान पर आने वाली सीएचसी को तीन लाख रुपये मिलते हैं। जिले के सभी अधीक्षकों तथा जो इस बार चयनित हुए हैं उन्हें अगले वित्तीय वर्ष में पहला स्थान लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें