फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रत्येक वोटर का बूथ तक पहुंचना जरूरी

Wed, 03 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर की सरकार बनाने में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को वार्ड संख्या-24 राजगढ़ में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वयं के साथ ही दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मौजूद मतदाताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र, गौरीगंज को 25 वार्डों में विभाजित किया गया है। इन सभी वार्डों में 27,161 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व सुनियोजित तरीके से विकास करने वाले नेतृत्व को चुनने का हम सभी को अधिकार मिला है।
विज्ञापन

साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को सत्ता को सौंपने से ही शहर का सर्वांगीण विकास होगा। बूथ पर हर एक वोट पहुंचने की आवश्यकता है। सभी लोग स्वयं व परिवार का वोट तो डालें ही। इसके साथ ही पास-पड़ोस व अन्य लोगों का वोट दिलाने का प्रयास करें। मौजूद लोगों ने एक स्वर में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग मतदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इससे निश्चित ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
इनसेट

सामाजिक उम्मीदवार का हो चयन
कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि उम्मीदवारों को वोट देने से पहले हमें उनकी छवि जानने की जरूरत है। पहले भलीभांति सोचने समझने के बाद उम्मीदवार का चयन किया जाए जो शिक्षित होने के साथ सामाजिक हो। चुनाव के बाद भी मतदाताओं के हर सुख दुख में साथ खड़ा रहे। बिना भेदभाव के सभी वार्डों का सुनियोजित तरीके से विकास करने में सक्षम रहे।
विज्ञापन




यह रहे मौजूद
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आनंद शुक्ल, दिलीप लोधी, पंकज, दीपक दुबे, अशोक मिश्र, अरुण शुक्ल, न्यूटन विश्वास, विजय कुमार, अनिल यादव, रामशंकर, छोटेलाल, सूरज, भाष्कर उपाध्याय, शिव प्रकाश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें