फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब...मकान के बगल हो रहा अवैध निर्माण

Sun, 15 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली में समाधान दिवस में ​शिकायत करने पहुंचे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 18 थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। सुबह से ही लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर थानों में पहुंचने लगे। भूमि विवाद, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद, जलनिकासी और सार्वजनिक रास्तों से जुड़ी शिकायतें ज्यादा आईं।
विज्ञापन



गौरीगंज कोतवाली में राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं आए। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पूरे केसरी मजरे पूरे फाजिल की बाचा ने पड़ोसी पर उनके पुश्तैनी मकान के बगल खाली भूमि पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया। बताया कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।


सुजानपुर की गीता देवी ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय से बंटवारा संबंधी आदेश पारित हो चुका है, लेकिन अनुपालन में विपक्षी राजबहादुर बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने पैमाइश के दौरान भी विरोध करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस के साथ राजस्व टीम भेजकर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



ओरीपुर निवासी बद्री प्रसाद ने शिकायत की कि भूमि की पैमाइश हो चुकी है, फिर भी कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं रानीपुर मौजा बाजगढ़ी गांव निवासी सूबेदार ने सार्वजनिक मार्ग पर पिलर बनाकर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। इस प्रकरण में भी जांच के लिए टीम रवाना की गई। 13 मामलों में सात का मौके का निस्तारण किया गया।





बहू से जान का खतरा
अमेठी कोतवाली पहुंची ककवा गांव की महिला ने बताया कि उसे बहू से जान का खतरा है। महिला के मुताबिक बहू ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया और सारा सामान भी रख लिया। लतानपुर मजरे मोचवा की रेनू ने बताया कि गांव के दो लोग आए दिन उन्हें व उसके बेटे को निशाना बना रहे हैं। उनकी लगातार पिटाई की जा रही है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने दोनों मामलों में सुनवाई के बाद कार्रवाई का भरोसा पीड़ितों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें