शाहगढ़ के गोपालीपुर मजरे किटियावां में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। -संवाद
शाहगढ़ (अमेठी)। सच्चे मन से कथा सुनने से भक्त पर ईश्वर की कृपा बरसती है, जिससे उसके जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा के प्रभाव से पापियों का भी उद्धार हो जाता है। भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार है। ये बातें क्षेत्र के गोपालीपुर मजरे किटियावां में कथा के दौरान प्रवाचक विनय व्यास ने कहीं।
प्रवाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है, जिसकी प्रेरणा से मनुष्य जीवन की सभी बाधाओं से मुक्त हो जाता है। कई जन्मों का पुण्य उदय होने के बाद मनुष्य को कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। मुख्य यजमान के साथ ही क्षेत्र के लोगों को अमर कथा में शामिल होकर पुण्य कमाने का मौका मिलता है।
प्रवाचक ने कहा कि कथा का आयोजन करने वाला और कथा श्रवण करने वाले मनुष्य का जीवन धन्य होने के साथ पाप से मुक्त हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा सभी ग्रंथों का सार है। प्रवाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा परीक्षित ने अपनी मृत्यु को निश्चित मान कर शुकदेव मुनि से भागवत कथा सुनी। इस दौरान शिवदुलारे मिश्र, संचित पांडेय, रामकुमार मिश्र, श्याम तिवारी, दीपक पांडेय, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।