फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मानव कल्याण के लिए हुआ श्रीराम का जन्म

Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। श्रीराम कथा जीवन का मूल सार है, जिससे संपूर्ण मानव जगत को जीवन जीने की सीख मिलती है। मानव कल्याण और असुर शक्तियों के विनाश के लिए भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। ये बातें प्रवाचक बाल योगेश्वर महाराज ने बीररामपुर में श्रीराम कथा के समापन पर कहीं।
विज्ञापन



प्रवाचक ने शनिवार को श्रीराम कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जन्म मानव कल्याण और असुर शक्तियों के विनाश के लिए हुआ। उन्होंने एक आदर्श पुत्र, भाई, मित्र, पति और पिता का धर्म निभाया। भगवान राम वनवास के दौरान मानवता के दुश्मन राक्षसों का संहार करते हैं।


मित्र सुग्रीव से किए हुए वादे को निभाते हुए उनके दुश्मन बाली का संहार करते हैं और विभीषण से मित्रता निभाते हुए रावण का वध कर उन्हें लंकाधिपति की उपाधि देते हैं। इस मौके पर राधेश्याम विश्वकर्मा, शास्त्री शिवराम, शिवाजी द्विवेदी, शिवओम, हरिओम, रामप्रताप मिश्रा, जय ओम, श्रीओम, सावित्री देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें