फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुकानदार को सांप ने काटा, मौत

Sun, 04 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के शंकरगंज कस्बा निवासी दुकानदार संगम लाल गुप्ता (56) की शुक्रवार को सांप के काटने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में मातम पसरा रहा। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



सतीश ने बताया कि उनके पिता संगम लाल शुक्रवार देर शाम परचून की दुकान पर ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज तिलोई लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रेमलता और बेटे सतीश व राहुल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर राजस्व टीम ने पहुंचकर परिजनों से पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शनिवार को बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें