फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शशांक चौधरी बने अमेठी के डीएम

Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तहसील गौरीगंज ​स्थित कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम शशांक चौधरी। स्रोत: सू
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवागत डीएम शशांक चौधरी ने मंगलवार देर शाम जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन



शशांक चौधरी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। वह नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ और संयुक्त मजिस्ट्रेट अमरोहा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी के सामने जिले में चल रहीं विकास योजनाओं को गति देने, जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी।

स्वास्थ्य, पर्यटन और निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े कार्यों के साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर भी नजर रहेगी। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमृता, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




विकास कार्यों के साथ विरोध-प्रदर्शन भी रहे चर्चा में
आईएएस संजय चौहान ने 19 अप्रैल 2025 को अमेठी के जिलाधिकारी पद का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में कादूनाला वेटलैंड को ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर की स्थापना, जायस स्थित गुरु गोरखनाथ तपोस्थली में रुके निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने की पहल और तिलोई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, पैरामेडिकल व नर्सिंग कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ।
वहीं विभिन्न मुद्दों को लेकर मुसाफिरखाना, अमेठी और गौरीगंज में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। गौरीगंज में लेखपालों ने धरना दिया और अगस्त 2026 में चारों तहसीलों में कलमबंद हड़ताल भी हुई। आईजीआरएस और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें