फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अध्यक्ष-महामंत्री पद पर तीन-तीन दावेदार मैदान में

Wed, 23 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन तिलोई के चुनाव के लिए पर्चा भरते प्रत्याशी। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। तहसील बार एसोसिएशन तिलोई के चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शुक्ला अकेले उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए राम सिंह और राम सुमेर त्रिपाठी ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव ने परचा दाखिल किया। इसके साथ ही दोनों पदों पर प्रत्याशियों की संख्या तीन-तीन हो गई। उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए गोविंद प्रताप सिंह और सुशील कुमार ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए धीरेंद्र प्रताप सिंह, सैयद तनवीर अशरफ और राज नारायण राजपूत ने परचे दाखिल किए।

सदस्य पद के लिए लवकुश त्रिपाठी और अरविंद कुमार पांडेय ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशी होने से चुनावी मुकाबला भी दिलचस्प हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न करने से पवन कुमार शुक्ला का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव के विभिन्न पदों के लिए अब तक कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार शुक्ला के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें