फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र कल से, सजने लगे देवी मंदिर

विज्ञापन
21 : अमेठी : नवरात्र को लेकर सजी पूजन सामग्री की दुकान। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
अमेठी। शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। क्षेत्र के देवी मंदिरों को सजाने संवारने का काम अंतिम दौर में है। बाजारों व देवी मंदिरों के समीप पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच शारदीय नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। क्षेत्र स्थित श्री देवी पाटन मंदिर, गायत्री मंदिर, कालिकन धाम मंदिर समेत अन्य देवी मंदिर परिसरों की साफ-सफाई, रंगाई पुताई एवं सजावट का कार्य प्रगति पर है।
गृहस्थ भी घरों में स्थित पूजा स्थलों की साज सज्जा के साथ ही अन्य तैयारियों में जुटे हैं। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। चुनरी, नारियल, मां की प्रतिमा, कलश व अन्य पूजा सामग्रियों की दुकानों जगह-जगह सज गई हैं।
विज्ञापन

कलश स्थापना कर नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु फलाहार आदि खाद्य सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। मंगलवार को जहां बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। वहीं मंदिर समितियों की ओर से नवरात्र में आने वाले भक्तों के पूजन दर्शन से संबंधित अन्य तैयारियां व व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
पिछले वर्ष कोविड के चलते जहां सभी मंदिरों को बंद रखा गया था वहीं इस बार कोविड संक्रमण कम होने के बाद मंदिरों को खोलने के अनुमति मिलने के बाद शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी इस बार शहर में अब तक दुर्गा पूजा पांडाल सजाने की कवायद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें