फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सात को गौरीगंज पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Fri, 06 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सात मार्च को गौरीगंज पहुंचेंगे। वे गोरक्षा जागरूकता यात्रा के तहत काशी से लखनऊ की ओर जाएंगे। जिले में उनका अल्प प्रवास प्रस्तावित है। आगमन की सूचना से श्रद्धालुओं व धर्म प्रेमियों में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन



शंकराचार्य के अमेठी प्रतिनिधि राकेश तिवारी गो सांसद ने बताया कि जौनपुर व सुल्तानपुर में सभाओं को संबोधित करने के बाद शंकराचार्य दोपहर लगभग तीन बजे गौरीगंज पहुंचेंगे। कोतवाली गौरीगंज के पास जिला पंचायत सदस्य डॉ. केडी सरोज के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना भी होगी। कार्यक्रम के दौरान संत-समाज, क्षेत्रीय श्रद्धालु व नगरवासी शंकराचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आसपास के गांवों व कस्बों में भी सूचना दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें। राकेश तिवारी ने बताया कि गौरीगंज में कुछ समय प्रवास के बाद शंकराचार्य रायबरेली रवाना हो जाएंगे। यात्रा का उद्देश्य समाज में गोरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस विषय पर संगठित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें