फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाला सफाई का काम तेज, लगाईं टीमें

Sat, 24 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बारिश में नगर पंचायत क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर करने को लेकर वृहद स्तर पर नाली-नाला सफाई अभियान तेज हो गया है। सफाई कर्मियों एवं जेसीबी को लगाकर सफाई की जा रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौंधन और ईओ अभिनव यादव के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। नाली और नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए 48 सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग वार्डों में लगाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 12 वार्डों में 30 सफाई कर्मी लगे, जिसमें 18 सफाई कर्मियों को सिर्फ नालों की सफाई के लिए लगाया गया है। गंगागंज में जेसीबी की मदद से नाले व तालाब की सफाई कराई गई। अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यवस्थित ढंग से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें