फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात उर्वरक दुकानों पर छापा, चार विक्रेता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रवी सजीन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज व उर्वरक मुहैया करवाने के लिए इन दिनों कृषि विभाग छापामारी कर कार्रवाई करने में जुटा है। बुधवार को भूमि संरक्षण अधिकारी ने तहसील क्षेत्र में संचालित उर्वरक व बीज की दुकानों पर छापा मारा। छापामारी के दौरान प्रतिष्ठान में कमी मिलने पर चार विक्रेताओं को नोटिस जारी करने के साथ आठ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में मिलावटी खाद व बीज बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग बीज व उर्वरक के मानकों का परीक्षण कर कार्रवाई करने में जुटा है। बुधवार को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने बारामासी स्थित शुक्ला खाद भंडार, पांडेय खाद भंडार, शहर स्थित राजधानी बीज भंडार, इफ्को कृषक सेवा केंद्र अमेठी, संग्रामपुर के विशेश्वरगंज बाजार में वर्मा बीज भंडार, एग्री जंक्शन केंद्र और सिंह बीज भंडार पर छापामारा।
छापामारी के दौरान दुकान में मौजूद स्टॉक का अभिलेखों से मिलान करते हुए बेंची गई सामग्री की रसीद का परीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान दुकान पर रेट व स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं होने तथा दुकान बंद कर भाग जाने वाले चार विक्रेताओं को नोटिस जारी करने के साथ सरसों, गेहूं व मसूर बीज के आठ नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी ने विक्रेताओं को मानक के अनुसार ई-पॉश मशीन से उर्वरक की बिक्री करने तथा बीज बिक्री पर किसानों को रसीद देने का निर्देश देते हुए जांच में बीज की गुणवत्ता खराब मिलने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अनुबंध पत्र निरस्त कर कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें