फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर फेल, प्रधान डाकघर में कामकाज ठप

Tue, 21 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित प्रधान डाकघर के काउंटर पर लगा सर्वर फेल का बोर्ड। -संवाद  
विज्ञापन
अमेठी। शहर के प्रधान डाकघर में सर्वर फेल होने से तीसरे दिन सोमवार को भी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। बचत खाता संचालन, एनएससी, एफडी, नया खाता खोलना, पासबुक अपडेट जैसी सभी सुविधाएं प्रभावित रहीं। ग्राहक न तो धनराशि जमा कर सके और न ही निकासी कर पाए, जिससे दिनभर परेशानी हुई।
विज्ञापन



प्रधान डाकघर में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। तकनीकी खराबी के कारण यह पूरा काम प्रभावित हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद सर्वर में आई समस्या शनिवार तक बनी रही। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग डाकघर पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। तीसरे दिन भी समस्या दूर न होने से सबसे अधिक परेशानी शादी वाले घरों में देखने को मिली। नकदी न मिलने से जरूरी खर्च अटक गए।


भादर निवासी रामराज रुपये जमा करने पहुंचे थे, मगर सर्वर बंद मिला। शिवशंकर को खाते से राशि निकालनी थी, लेकिन उन्हें भी निराशा हुई। महाराजपुर निवासी विपिन शुक्ल एफडी कराने आए थे। संग्रामपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि घर में शादी होने के कारण वह तीन बार डाकघर आए, फिर भी लेनदेन नहीं हो सका। दिनभर डाकघर परिसर में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


लोग बार-बार काउंटर पर जानकारी लेते रहे, लेकिन समाधान नहीं मिला। कई उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर राम आसरे सोनकर ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी आई है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं। तकनीकी टीम समस्या को दूर करने में लगी है। उन्होंने जल्द सर्वर दुरुस्त होने की उम्मीद जताई, जिससे उपभोक्ताओं और विभाग को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें