फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिंग रोड फेज-दो के निर्माण से मिलेगा जाम से छुटकारा

Tue, 21 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण हो रही परेशानी से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। रिंग रोड बाईपास फेज-दो का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से शहरवासियों को आए दिन होने वाली जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। 283.86 करोड़ रुपये की इस परियोजना में फेज-दो को फेज-एक से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत अमेठी–प्रतापगढ़ रेल मार्ग और सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर भारी वाहनों के शहर के भीतर आए बिना ही बाहर से निकल जाने से यातायात दबाव कम होने के साथ जाम की दिक्कत भी खत्म होगी।
विज्ञापन



परियोजना में फेज-दो का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। प्रस्तावित रिंग रोड करीब 8.1 किलोमीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा है, जो शहर के बाहरी हिस्से से होकर निकलेगा। निर्माण कार्य के लिए 36.45 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने का कार्य भी पूरा हो चुका है। बाईपास रोड के लिए दोनों ओवरब्रिज के तैयार पिलर पर कार्यदायी संस्था ने गर्डर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। इसमें से एक गर्डर तैयार हो गया है, जबकि दूसरे की ढलाई चल रही है। प्रत्येक पिलर के बीच चार गर्डर लगाए जाएंगे, जबकि सड़क मार्ग वाले ओवरब्रिज में पांच गर्डर लगेंगे।

रेल मार्ग पर बनने वाले ओवरब्रिज में लोहे के गर्डर का उपयोग होगा, जिससे मजबूती और उपयोग अवधि बेहतर बनेगी। परियोजना पूरी होने पर इसका सीधा फायदा करीब 2.50 लाख लोगों को मिलने की उम्मीद है। इस रूट के संचालित होने से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और रायबरेली से आने-जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश किए बिना बाहरी मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। रेलवे के आईओडब्ल्यू शिवमूर्ति ने बताया कि रेभा गांव मे आरओबी के निर्माण का आखिरी चरण है।
विज्ञापन



इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड
रिंग रोड फेज-दो का मार्ग रायपुर फुलवारी, लोनियापुर, कटरा राजा हिम्मत सिंह, भरथीपुर, बिराहिमपुर, चचकापुर, रायदेपुर, मंधरपट्टी, रेभा, खेरौना और सरवनपुर गांवों से होकर निकलेगा। फेज-एक से जुड़ने के बाद यह मार्ग शहर के चारों ओर वैकल्पिक रिंग का काम करेगा। भारी वाहन अब शहर के भीतर नहीं आएंगे, जिससे बाजार, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर जाम में कमी आएगी। व्यस्त समय में आवागमन सुगम होगा और आपात सेवाओं की पहुंच भी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें