फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पटरी दुकानदारों की आर्थिक स्थिति सुधारेगी स्व निधि

Thu, 01 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जिलास्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 15 वेंडरों को चेक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि पटरी दुकानदारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में स्वनिधि काफी मददगार होगी। सरकार पटरी दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। कहा कि पटरी दुकानदार पैसों के लिए किसी की सेहत से समझौता न करें। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने स्वयं सहायता समूह एवं स्ट्रीट वेंडर्स की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
इनका हुआ सम्मान
सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले लाभार्थी अखिलेश कुमार, हजरत अली, शिवम तिवारी, दुर्गेश कुमार, संतोष सिंह, राज कुमार कौशल, रियाजुद्दीन, अमर प्रताप, शुभम चौरसिया व विक्रम को सम्मानित किया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार गुप्ता ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डीडीओ तेजभान सिंह, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी, सीएमएम डूडा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ डूडा शैलेंद्र कुमार पाठक सहित तमाम स्ट्रीट वेंडर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन


विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।
विज्ञापन


रफ्तार पकड़ेगा कारोबार
जामो रोड पर दुकान करने वाले दुर्गेश ने कहा कि स्वनिधि योजना से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इससे कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
मिलेगी सहूलियत
गौरीगंज निवासी भगवत प्रसाद पान की दुकान करते हैं। 50 हजार रुपये का चेक लेने के बाद कहा कि इस योजना से उन्हें दुकान करने में सहायता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें