फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर में संरक्षित पशु का अवशेष फेंका, जांच

Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के टोडरपुर स्थित शारदा सहायक खंड 28 नहर में पिकअप पर लादकर लाए गए संरक्षित संरक्षित पशु के अवशेष को नहर में फेंके जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि थानाक्षेत्र में स्थित शारदा सहायक खंड 28 में पिकअप पर संरक्षित पशु के अवशेष को लादकर लाया गया। बाद में नहर में फेंक दिया गया। नहर आबादी से दूर होने के कारण आरोपी कौन थे, कहां से आए थे इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। पिकअप से निकाल कर अवशेष नहर में फेंकता देख जबतक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक पिकअप से आए लोग भाग निकले। मौके पर कई गांवों के लोग पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने अवशेषों को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए लैब भिजवाया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें