फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेनों में सीटें फुल, कैसे पहुंचें मुंबई व दिल्ली

Sat, 09 Nov 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। त्योहारों पर घर आए परदेसी अब वापसी की जद्दोजहद में लगे हैं। दिल्ली, मुंबई के साथ ही अन्य प्रांतों को जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। अधिकतर ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 के पार है। तत्काल कोटे से भी टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में जिले के लोग रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई, बंगाल, पंजाब, हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर रहते हैं। इनमें अधिकतर लोग त्योहारों पर घर आए थे। परदेसियों को अब वापसी भारी पड़ रही है। ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। तत्काल कोटे के टिकट के लिए लोग रात से ही कतार में लग रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें निराश होना पड़ रहा है। यह हाल स्लीपर और एसी दोनों कोचों का है।


वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की उम्मीद नहीं
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 15 नवंबर तक सौ से दो सौ तक वेटिंग चल रही है। एसी में भी वेटिंग टिकट ही मिल रहा है। सौ से अधिक वेटिंग होने के कारण सीट कन्फर्म होना मुमकिन नहीं है। दिल्ली की सभी ट्रेनों में एसी कोच की सीटें भी फुल हैं। उद्योगनगरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का आंकड़ा भी सौ से डेढ़ सौ तक है। एसी कोच में वेटिंग 50 से अधिक है। भोपाल सुपरफास्ट ट्रेन में भी 50 से सौ वेटिंग है। अमृतसर से आने वाली पंजाब मेल में 12 नवंबर तक वेटिंग सौ से एक सौ साठ तक, वहीं हावड़ा से आने वाली पंजाब मेल में वेटिंग 50 से सौ तक पहुंच गई है। अर्चना एक्सप्रेस में भी वेटिंग टिकट ही बन पा रहे हैं।
विज्ञापन





भीड़ से बढ़ी प्रतीक्षा सूची
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बुकिंग काउंटर पर टिकटों की बुकिंग हो रही है। सुबह 10 बजे एसी व 11 बजे स्लीपर क्लास की सीटों की बुकिंग तत्काल कोटे से होती है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ होने से प्रतीक्षा सूची लंबी है। अधिकतर लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करवा रखे हैं। कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोगों को तत्काल कोटे से कन्फर्म टिकट मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें