फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल

Mon, 16 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट खरीदते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर गौरीगंज होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट गहराता जा रहा है। 30 नवंबर तक सीटों की उपलब्धता नहीं होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबी वेटिंग के चलते तत्काल कोटे में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। इससे दिल्ली जाने वाले परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए काशी विश्वनाथ, पद्मावत, नीलांचल और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रमुख विकल्प हैं। इन ट्रेनों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को पहले से आरक्षण कराने के बाद भी कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही है। 16 नवंबर की आरक्षण स्थिति में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 78 और पद्मावत एक्सप्रेस में 79 तक पहुंच गई थी। ऐसे में यात्रियों को दूसरे साधनों से सफर करने की तैयारी करनी पड़ रही है।

बस से जाने पर अधिक किराया और समय खर्च करना पड़ता है। गौरीगंज निवासी अजय वर्मा ने बताया कि दिल्ली में नौकरी होने के कारण समय से पहुंचना जरूरी है। कई दिन पहले टिकट कराने पर भी कन्फर्म सीट नहीं मिली। रामनगर निवासी सुनील कुमार का कहना है कि परिवार के साथ यात्रा करनी है, मगर वेटिंग टिकट पर सफर करना संभव नहीं है। मुंशीगंज निवासी संदीप सिंह ने बताया कि तत्काल टिकट के लिए भी कोशिश के बाद सीट नहीं मिलती।
विज्ञापन


जामों निवासी विनोद यादव के मुताबिक अचानक दिल्ली जाने की जरूरत पड़ने पर टिकट की समस्या सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली रूट पर भीड़ के अनुपात में रेल सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं। प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर नजर रखी जाती है। अतिरिक्त ट्रेन चलाने और कोच बढ़ाने का निर्णय रेलवे के उच्च अधिकारियों के स्तर से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें