फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवरात्र में जम्मूतवी एक्सप्रेस में सीटें फुल, यात्री परेशान

Tue, 02 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिल रही कन्फर्म सीट, वेटिंग व तत्काल कोटे का ही सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर (अमेठी)। नवरात्र में वैष्णाे देवी जाने के लिए लोगों को अब ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही है। रिजर्वेशन फुल हो चुके हैं। निहालगढ़ से होकर तीन ट्रेनें जम्मूतवी जाती हैं। तीन ट्रेनों में से केवल एक ट्रेन प्रतिदिन, एक सप्ताह में तीन दिन और एक ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन जाती है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से काफी संख्या में भक्त नवरात्र में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते हैं। इन ट्रेनों में श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी जाने के लिए सीट नहीं मिल रही है। निहालगढ़ से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को वेटिंग पर टिकट लेने पड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी सीट खाली होने के इंतजार में हैं।
9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रही है। इससे पहले नवरात्र पर जम्मू जाने वाले यात्रियों ने अपना आरक्षण करा लिया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर जम्मू जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। चैत्र नवरात्र को शुरू होने में केवल नौ दिन बचे हैं। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस प्रतिदिन जाती है। हिमगिरी एक्सप्रेस सप्ताह में केवल तीन दिन शनिवार, रविवार,बुधवार को और श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन केवल शुक्रवार को जाती है। इन ट्रेनों में यात्रियों को टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नवरात्र के नौ दिन सबसे ज्यादा ट्रेनों के अंदर भीड़ रहती है। भारी संख्या में यात्री टिकटों की बुकिंग कराते हैं। मगर इन दिनों इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इन ट्रेनों का वापसी में भी यही हाल है। जम्मू से लौटने के लिए भी ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि कभी-कभी यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्पेशल गाड़ियों का संचालन रेलवे करता है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। तत्काल कोटे के साथ अन्य श्रेणी के आरक्षित टिकटों की बुकिंग नियमित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें