फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला

Tue, 02 Apr 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जगदीशपुर इलाके के सिंधियांवा गांव का मामला
विज्ञापन

केमिकल से जला प्रतीत हो रहा मृतक का चेहरा, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक युवक का क्षत विक्षत शव सोमवार को संदिग्ध हालात में गांव के पास खेत में मिला है। परिजनों ने उसकी गला रेत कर हत्या करके चेहरे पर केमिकल डालने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधियांवा गांव निवासी अखिलेश कुमार (22) पुत्र राम कुमार शुक्रवार को घर से निकला था। उसके बाद वह लौट कर घर नहीं पहुंचा। इस बीच उसकी पत्नी ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन एक बार किसी दूसरे ने फोन उठाया और दूसरी बार फोन काट दिया गया और तीसरी बाद फोन बंद मिला था। परिवार वालों को लगा कि वह कहीं रिश्तेदारी में गया होगा। इसलिए ज्यादा खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन

चौथे दिन सोमवार को घर से करीब एक किलो मीटर दूरी पर स्थित एक निजी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अखिलेश का गला किसी धारदार से कटा हुआ था। उसका चेहरा काला पड़ गया था। प्रतीत हो रहा था कि उसके चेहरे पर कोई केमिकल डाला गया है।
शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जगदीशपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कैसे हुई। घटना किसने और क्यों अंजाम दी...! पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ तहरीर नही दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह का कहना है कि परिवार में विवाद के बाद चार दिन पूर्व युवक घर से निकला था। आज उसका शव मिला है। उसका गला काटा गया या उसके चेहरे पर केमिकल डाला गया, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

तो किसने उठाया था अखिलेश का फोन
परिजनों के मुताबिक अखिलेश के घर से निकलने के बाद देर होती देखकर उसकी पत्नी पूजा ने अखिलेश को फोन किया था। पहला फोन जाने पर उसने पत्नी से कहा था कि अभी कुछ देर में आ रहे हैं। देर हुई तो पत्नी ने फिर फोन किया, इस बार किसी और ने फोन उठाया था। दूसरे की आवाज सुनकर पूजा ने कहा कि अखिलेश से बात कराओ तो फोन उठाने वाले ने फोन कॉल काट दी थी। इसके बाद पूजा ने तीसरी बार फोन किया तो अखिलेश के दोनों मोबाइल बंद जाने लगा।
विज्ञापन


पत्नी को साथ रखकर मुंबई में काम करता था अखिलेश
मृतक अखिलेश पत्नी पूजा को साथ लेकर मुंबई में रहता था। वह होली पर्व मनाने परिवार के साथ गांव आया था। उसके घर में पत्नी के अलावा माता कंचन, पिता रामकुमार, भाई रोहित व मोहित, बहन सोनम हैं। उसके पिता व दूसरा भाई रोहित मजदूरी व घर के काम करता है। छोटा भाई मोहित पढ़ाई करता है। उसकी बहन सोनम की बाराबंकी से शादी तय हो गई है। बताते हैं कि 21 अप्रैल को बहन की शादी होनी है। लेकिन, अखिलेश की मौत से घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें