फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी के चार आरोपियों की तलाश तेज

Sat, 27 Jul 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फर्जी दस्तावेजों से शिक्षक बनने वाले चार आरोपियों की तलाश में जिले की क्राइम ब्रांच टीम ने फिरोजाबाद पुलिस को फोटो व जानकारी भेजकर तलाश तेज कर दी है। वहां की पुलिस संपर्क कर आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, ताकि उनके बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


दरअसल, फिरोजाबाद के चार शिक्षकों के नाम से फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्राइमरी स्कूल टीचर की नौकरी पाई थी। काफी समय तक अमेठी में नौकरी करते रहे, लेकिन जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। इसके बाद इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। जवाब न मिलने इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन पुलिस टीम जब भी इनके दिए पते पहुंची तो वह वहां नहीं मिले। बाद में मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीओ सिटी मयंक द्विवेदी का कहना है कि फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी करने वाले चार लोगों के खिलाफ साल 2022 में गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। असली नाम व दस्तावेजों वाले लोग फिरोजाबाद में ही नौकरी कर रहे हैं। उनके नाम से फर्जी दस्तावेज के जरिए चार लोग अमेठी में शिक्षक बन गए थे।
जांच में फर्जी पाए जाने पर मुकदमा हुआ था। अब उन लोगों के फोटो फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर शेयर किए गए हैं। फोटो आदि के जरिए उनकी पहचान व उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें