फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की कोरोना से बचाव की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना के दोबारा बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने फिर जागरूकता अभियान शुरू किया है। शनिवार शाम एसपी ने पैदल मार्च कर लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बीच कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ मास्क प्रयोग को अनिवार्य बनाने के लिए शुरू अभियान की कमान एसपी दिनेश सिंह ने स्वयं संभाल ली है। शनिवार देर शाम एसपी फोर्स के साथ जिला मुख्यालय की सड़कों पर पैदल निकल पड़े। एसपी ने माइक से लोगों से कारोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने, हाथ को सैनिटाइज करने तथा मास्क प्रयोग के फायदे गिनाए। एसपी ने इस दौरान मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले वाहन स्वामियों व स्थानीय नागरिकों से जुर्माना वसूलते हुए भविष्य में मास्क का प्रयोग करने की अपील की। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन कोविड के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए मास्क प्रयोग को अनिवार्य रूप से लागू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें