फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबाड़ कारोबारी की हत्या, शव जलाने का प्रयास

Sun, 23 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के सोनारीकला गांव में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के सोनारीकला गांव निवासी कबाड़ कारोबारी अनुज कुमार (24) की हत्या कर शव बहुलाहा गांव के पास नहर किनारे फेंक दिया गया। हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर ज्वलनशील द्रव्य डालकर जलाने की कोशिश किए जाने का आरोप है। शनिवार दोपहर नहर किनारे शव मिलने के बाद परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मृतक की मां गुड्डा देवी ने आरोप लगाया कि गांव के छेदी हरिजन और सौरभ शुक्ला उनके बेटे अनुज को सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर बाद बेटे का शव नहर किनारे पड़ा मिला। शव पर जले होने के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या के बाद ज्वलनशील द्रव्य डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया।


शव घर पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई और शव पर ज्वलनशील द्रव्य डाला गया या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीओ मनोज कुमार मिश्र और थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन





पांच टीमें कर रहीं जांच
एसपी सरवणन टी ने बताया कि छेदी हरिजन और सौरभ शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या, मौत के बाद ज्वलनशील द्रव्य डालने और करंट लगने की आशंका सामने आ रही है। सौरभ को हिरासत में लिया गया है। छेदी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अनुज का शव घर पहुंचते ही मां गुड्डा देवी बिलखने लगीं। बेटे को याद कर वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। भाई अंकित, पंकज और छोटे भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। बहन खुशी भाई की मौत से बिलखती रही। घर में चीख-पुकार सुनकर पहुंचे रिश्तेदार और ग्रामीण भी भावुक हो उठे। मां और बहन को रोता देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें