अमेठी सिटी। जायस नगर पालिका की ओर से स्कूल व दुकान निर्माण कार्य मेें 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है। वहीं मॉडल दुकान से स्थानीय लोगों को एक ही जगह कई तरह की सुविधाएं मिल सकेंगी।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मॉडल राशन दुकान बनाने का कार्य नगर पालिका की ओर से प्रस्तावित किया गया है। इसमें पूर्ति विभाग के माध्यम से दुकान का संचालन होगा। इसके लिए भवन निर्माण का कार्य नगर पालिका की ओर से किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन ने बताया कि वार्ड संख्या 16 में राशन वितरण दुकान का निर्माण होना है। इसके लिए 7,60618 रुपये खर्च किए जाने हैं। जिसमें दो कमरों की दुकान बनकर तैयार होगी। दुकान में राशन वितरण के साथ ही स्थानीय लोगों को जन सुविधा केंद्र का भी लाभ मिल सकेगा। इसमें लोगों को विभिन्न प्रकार के फार्म भरने व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं कोटेदार के माध्यम से राशन वितरण का कार्य भी किया जाएगा।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय मौलवी कलां में चारदीवारी निर्माण कार्य करीब 10 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी के साथ कंपोजिट विद्यालय सैदाना में दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्य में सवा तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू होगा।
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी