फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े सौरभ व अंशिका

Sun, 14 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्षा विभा
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगढ़। एक स्कूल एक खेल योजना के तहत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में सौरभ ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विपिन दूसरे और कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय व शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में शिवानी व रोशनी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालक वर्ग में आर्यन ने प्रथम व सत्यम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिनेश ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें