फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बढ़ी ठंड से गले में खराश, खांसी-जुकाम से लोग परेशान

Tue, 04 Nov 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते डॉ. शुभम पांडेय। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के चलते बढ़ी ठंड से गले में खराश, खांसी-जुकाम और बुखार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों को भीड़ लग गई।
विज्ञापन



पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, दवा काउंटर व पैथोलॉजी में मरीजों की कतार दिखी। चिकित्सक को दिखाने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। फिजिशियन के कक्ष के बाहर खड़े अजीत ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। वह सुबह नौ बजे पहुंचे थे। परचा बनवाने में एक घंटा तो चिकित्सक को दिखाने में दो घंटे का समय लगा। चिकित्सक ने जांच लिखी है। सैंपल देने जा रहे हैं।




मालती देवी ने बताया कि कई दिनों से जुकाम, खांसी के साथ सांस लेने में समस्या हो रही है। सुबह 8:30 बजे अस्पताल आ गई थीं। 12 बजे गए हैं, अभी तक नंबर नहीं आया। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि ठंड के कारण सांस की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा खांसी और जुकाम ने परेशान कर दिया है। भीड़ अधिक होने के कारण तीन घंटे बाद नंबर आया। चिकित्सक ने दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें