फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह दिन बाद सरवन गांव को मिली बिजली

Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बिजली लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी। छह दिन बाद आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



आंधी में 17 जुलाई को सरवन गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पांच खंभे टूटने से बिजली की लाइन बाधित हो गई थी। पांच दिन तक ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली की लाइन को दुरुस्त करने नहीं पहुंचे तो सोमवार को बिजली उपकेंद्र पहुंचे सरवन गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर अवर अभियंता से शिकायत की थी। जेई ने कर्मचारियों की कमी होने की बात कहते हुए ग्रामीणों से सहयोग करने को कहा। जेई के कहने पर ग्रामीणों ने उपकेंद्र से पांच बिजली के खंभे गांव तक पहुंचाए।



मंगलवार को दिनभर ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली के खंभे गाड़कर तार खींचने में लगे रहे। बुधवार देर शाम गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि बिजली के पांच खंभे टूट कर डीह रजबाहा में गिर गए थे। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का आभार जताया। हरिशंकर, राहुल सिंह, संजय मौर्या, ज्ञानवती आदि ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें