फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची संजय इलेवन बाराबंकी

Wed, 17 Dec 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। चंडेरिया क्रिकेट कप के सातवें दिन मंगलवार को छह टीमों के बीच तीन मैच हुए। पहला मुकाबला तहजीब इलेवन सुल्तानपुर और दीपू इलेवन भावलपुर के बीच हुआ। दीपू इलेवन भावलपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 104 रन बनाए। जिसमें भानु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों पर 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी तहजीब इलेवन सुल्तानपुर की टीम 79 रनों में ही सिमट गई। दूसरा मैच संजय इलेवन बाराबंकी और अनुज इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अनुज इलेवन की टीम निर्धारित आठ ओवरों में नौ विकेट खोकर 35 रन बना सकी। जवाब में उतरी संजय इलेवन बाराबंकी की टीम ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैच को जीत लिया। जिसमें यश ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए और नूरुल ने दो गेंद में सात रन बनाकर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।


सातवां प्री क्वार्टर मैच संजय इलेवन बाराबंकी और दीपू इलेवन भावलपुर के बीच हुआ। दीपू इलेवन भावलपुर की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 50 रन ही बना पाई। जवाब में उतरी संजय इलेवन बाराबंकी टीम के सोनू ने नौ गेंदों में 33 रन बनाए और अमन यादव ने आठ गेंदों में 17 रन बनाकर यह मैच 10 विकेट से जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन




आयोजक टीम के सदस्य मोहम्मद कैफ खान ने बताया कि बुधवार को पहला मैच फैयाज हाजीपट्टी और कुंभीआइमा प्रतापगढ़ के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शमशेरगंज फूलपुर और मुस्ताक इलेवन के बीच होगा। चारों टीमों से जीतने वाली दो टीमों के बीच प्रतियोगिता का प्री क्वार्टर मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें