फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घंटे देर से पहुंची संगम पैसेंजर, यात्री हुए बेहाल

विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ–प्रयागराज संगम पैसेंजर बुधवार को निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर 1:46 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। यह पैसेंजर ट्रेन जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखजुरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर स्टेशनों पर रुकती है। ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह ट्रेन मुख्य साधन है, क्योंकि कम किराया होने के साथ प्रयागराज तक सीधी सुविधा इसी से मिलती है।
विज्ञापन

संगम पैसेंजर के अलावा दिल्ली–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं अप और डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मालदा टाउन एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस लगभग एक घंटे विलंब से गौरीगंज स्टेशन आईं। प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से स्थिति और कठिन हो गई।
गौरीगंज निवासी नंद किशोर ने बताया कि उन्हें सुबह प्रयागराज पहुंचकर शाम तक लौटना था, लेकिन ट्रेन लेट होने से उनका कार्यक्रम बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि बस सेवा सीमित होने के कारण ग्रामीण यात्रियों को इस पैसेंजर ट्रेन पर ही निर्भर रहना पड़ता है। यात्री आजम ने बताया कि संगम पैसेंजर की लेटलतीफी अब आम बात हो गई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को दिक्कत होती है। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से तकनीकी कारणों के चलते देर से रवाना हुई थी। यात्रियों को स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें