फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिस स्कूल में पढ़े सलमान खान, वहीं हुआ सम्मान

Sun, 04 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय खेरहना में सूबेदार सलमान खान का स्वागत करते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिस कंपोजिट विद्यालय खेरहना में सलमान खान ने पढ़ाई की, शनिवार को उसी स्कूल में उनका सम्मान हुआ। तिलोई तहसील के खेरहना निवासी भारतीय सेना के नायक सूबेदार सलमान ने एशियन गेम्स-2026 के पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व छात्र के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


बीएसए संजय तिवारी ने सलमान को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया। जिला खेल संघ की ओर से संदीप सिंह और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से विवेक शुक्ला ने भी उन्हें सम्मानित किया।

विद्यार्थियों से संवाद में सलमान ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन जरूरी है। पढ़ाई के साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ना चाहिए। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि सलमान की उपलब्धि जिले और बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

वहीं, जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीतने वाले अमेठी के खिलाड़ी मो. सलमान खान का जिला खेल कार्यालय में सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें