फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में मंगलवार को कर्मचारियों ने बस स्टेशन परिसर में धरना दिया। साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारियों की स्वीकृत महंगाई भत्ते को किस्त भुगतान किए जाने, संविदा चालकों पर चालकों के पारिश्रमिक में बाजार महंगाई के दृष्टिगत बढ़ोतरी करने, संविदा चालकों पर चालकों को नियमित कारण योजना में लेने, प्रोत्साहन राशि में कटौती बंद किए जाने समेत 14 मांगे शामिल हैं।
कर्मचारियों ने निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद को सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगों को अनसुना किया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सूर्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें