फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दीपावली व छठ त्योहार पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी का रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली व छठ त्योहार पर यात्रियों को परिवहन संबंधी बेहतर सेवा देने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अमेठी डिपो से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय डिपो की ओर से रूट में तैयार किया जा रहा है। साथ ही कर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


रोडवेज ने दीपावली व छठ त्योहार को देखते हुए 10 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का चलाने का निर्णय लिया है। अमेठी डिपो की ओर से निर्धारित रूट पर शेड्यूल के अलावा 20 बसें अतिरिक्त विभिन्न स्थानों के लिए लगाई जा रही हैं।

डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि दिल्ली के लिए शेड्यूल में कुल चार बसें संचालित थी, इसमें इजाफा करते हुए चार अतिरिक्त बसें लगाई जा रही हैं। अब दिल्ली रूट पर आठ बसें चलाई जाएंगी। कानपुर के लिए चार बसें चल रही हैं। इसमें इजाफा करते हुए चार और बसें कानपुर रूट पर चलाई जाएंगी। लखनऊ के लिए 13 बसें संचालित हैं, यहां छह और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

लोकल सेवा में दो बसें सुल्तानपुर के लिए संचालित की जा रही है। इस रूट पर तीन अतिरिक्त बस लगाई जा रही है। मऊ-आजमगढ़ रूट पर तीन अतिरिक्त बसें चलेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर अतिरिक्त बसें का संचालन प्रमुख शहरों में कराया जाएगा। कहा कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवधि में निर्धारित शर्तें पूरी करने पर चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

चालक और परिचालकों की छुट्टी नहीं
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि पर्व को देखते हुए चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बताया कि जो भी चालक व परिचालक अनुपस्थित हैं, उन्हें आठ नवंबर तक डिपो में पहुंचकर ज्वाइन करने को कहा गया है। बताया कि ऐसा नहीं करने वाले संविदा एवं नियमित चालक और परिचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
- कानपुर - 4
- लखनऊ - 6
- सुल्तानपुर - 3
- दिल्ली - 4
- आजमगढ़- 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें