फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज चौराहे के समीप शनिवार को उन्नाव से सुल्तानपुर व जौनपुर प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही परिवहन निगम की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अफसरों ने अमेठी डिपो की दूसरी बस से श्रमिकों को गंतव्य के लिए रवाना कराया।
अहमदाबाद से प्रवासी मजदूरों को लेकर आई स्पेशल ट्रेन शनिवार भोर उन्नाव पहुंची थी। उन्नाव से आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस से सुल्तानपुर व जौनपुर के लिए 30 श्रमिकों को रवाना किया गया था। तेज रफ्तार जा रही बस ने मुंशीगंज चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में थाना क्षेत्र के गांव मडेरिका गांव निवासी शंकर गुप्ता (25) तथा कनक सिंहपुर निवासी रंजीत गुप्ता (30) बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस व अफसरों की दी।
सूचना पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत होने के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम अमेठी योगेंद्र कुमार, सीओ पीयूष कांत राय व एआरएम राकेश मोहन ने अमेठी डिपों की दूसरी बस से प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। युवकों की मौत के बाद उनके गांव व परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें