फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 6.65 करोड़ से बनेगा इसौली-पारा व कादूनाला-थौरी मार्ग

Wed, 19 Apr 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जर्जर सड़क
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। करीब पांच साल से चर्चा में रहे कादूनाला-थौरी व मुसाफिरखाना-पारा मार्ग के पुनर्निर्माण का काम जल्द पूरा होगा। शासन से दोनों मार्ग के पुर्ननिर्माण के लिए 6.64 करोड़ रुपये की स्वीकृत कर दी है। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादूनाला-थौरी व मुसाफिरखाना-पारा मार्ग का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। दोनों ग्रामीण सड़कें पीएमजीएसवाई के तहत बनाई गई थी। कादूनाला-थौरी मार्ग का निर्माण तीन करोड़ 80 लाख 67 हजार रुपये की लागत से यूनिक कांस्ट्रक्शन कंपनी व मुसाफिरखाना-पारा मार्ग का निर्माण चार करोड़ 28 लाख 99 हजार रुपये की लागत से मेसर्स राज कांस्ट्रक्शन कंपनी ने कराया था। सड़कों का निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिन बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू हो गया था।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की ढुलाई में लगे वाहनों की दिनरात आवाजाही से दोनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। सड़कें इतनी जर्जर हो गई थी कि चलने लायक नहीं रह गई थी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह कादूनाला-थौरी (9.15 किमी) व मुसाफिरखाना-पारा (5.650 किमी) सड़क पुनर्निर्माण की मांग उठाते रहे। जिला स्तर पर सुनवाई नहीं होने के बाद उन्होंने विधानसभा में प्रश्न उठाया फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक ने नवंबर 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सड़क पर श्रमदान किया। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो दो मार्च को एक बार फिर विधायक ने सदन में मुद्दा उठाया।
मार्ग मरम्मत को लेकर सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सक्रिय हो गईं। इधर, राजनैतिक मुद्दा बन चुके दोनों मार्ग के पुर्ननिर्माण के लिए शासन से विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव पर पर प्रदेश सरकार ने मुसाफिरखाना-पारा मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए तीन करोड़ 18 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रुप में एक करोड़ 59 लाख 49 हजार रुपए अवमुक्त किया है। इसी तरह 9.15 किलोमीटर लंबा कादूनाला-थौरी मार्ग का पुनर्निर्माण तीन करोड़ 45 लाख 61 हजार रुपये की लागत को मंजूरी देते हुए पहली किश्त के रुप में एक करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपए अवमुक्त कर दिया है। उपसचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता (विकास) लोक निर्माण को पत्र भेजकर मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री के प्रयास से स्वीकृत हुआ पुनर्निर्माण
सांसद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से जर्जर हो चुकी कादूनाला-थौरी तथा मुसाफिरखाना-पारा के पुर्ननिर्माण को मंजूरी मिली है। मंजूरी के साथ दोनों सड़कों के निर्माण के लिए पहले किश्त भी अवमुक्त हो चुकी है। जल्द दोनों मार्गों का पुर्ननिर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विजय गुप्ता- निजी सचिव केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें