फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आरजीआईपीटी की टीम बनी चैंपियन

Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव एनर्जिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आरजीआईपीटी की टीम चैंपियन बनी। संस्थान निदेशक ने खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।
विज्ञापन




राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में आयोजित दो दिवसीय अंतर विश्वद्यालयीय खेल महोत्सव एनर्जिया का रविवार को समापन हुआ। एनर्जिया में बास्केटबॉल, कबड्डी, लॉन टेनिस, वाॅलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, पावर लिफ्टिंग, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस जैसे खेलों का बालक एवं बालिका संवर्ग के लिए आयोजन किया गया। खेल महोत्सव एनर्जिया के पुरुष वर्ग में कैरम एवं टेबल टेनिस में आरजीआईपीटी की टीम ने आरईसी बांदा को, शतरंज में टीम बी ने टीम ए को, वॉलीबाल में केएनआईटी सुल्तानपुर को, कबड्डी में आरआरपीजी अमेठी एवं 400 मीटर रिले दौड़ में केएनआईटी सुल्तानपुर को पराजित कर जीत अपने नाम दर्ज की।



बीबीडीयू लखनऊ की टीम ने लॉन टेनिस एवं एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ की टीम ने खो-खो की ट्रॉफी जीती। बालिका वर्ग में आरजीआईपीटी की बी टीम ने बैडमिंटन में ए टीम को एवं टेबल टेनिस में एम्स रायबरेली टीम को पराजित कर जीत प्राप्त की। निफ्ट रायबरेली ने बालिका वर्ग के वॉलीबाॅल का खिताब आरजीआईपीटी को पराजित कर अपने नाम किया। खेल के समापन के उपरांत विजेता टीम को पदक एवं ट्रॉफी देकर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एथलीट सुधा सिंह, संस्थान के निदेशक प्रो. आलोक कुमार सिंह, अधिष्ठाता डॉ. देबाशीष पांडा एवं फैकल्टी खेल समन्वयक डॉ. शैलेश कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन



इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं संस्थान के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक ने कहा कि एनर्जिया जैसे खेल महोत्सव युवाओं को अपने रुचि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं टीम भावना के साथ किसी चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को आगे बढ़कर खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें