फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोहरे में वाहनों पर अनिवार्य रूप से लगाने होंगे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप

Thu, 07 Nov 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जाफरगंज मंडी में ट्राली पर रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाते एआरटीओ सर्वेश सिंह।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर के जाफरगंज मंडी परिसर में बुधवार को एआरटीओ ने हादसों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान संचालित किया। इस दौरान 27 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों, ट्रकों सहित अन्य वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगवाते हुए नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरे और धुंध की भी शुरुआत हो गई है। कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सभी प्रकार के वाहनों के पीछे और आगे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह टेप सड़क पर वाहन सवारों को अलर्ट करेगा। बुधवार को एआरटीओ सर्वेश सिंह ने जाफरगंज मंडी में अभियान संचालित कर वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगवाकर चालकों को जागरूक किया।
चालकों बताया कि वाहनों पर लगे चमकीले टेप भीषण कोहरे में भी 500 मीटर दूर तक दिखाई पड़ते हैं। इससे काफी हद तक हादसों पर रोक लगेगी। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और भारी वाहनों के पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें